फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 27 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार अनिवासी भारतीय की मौत हो गई। अंधेरा होने से कई वाहन उसे रौंदते हुए निकल गए। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी विद्याशंकर विमल (40) बुधवार शाम को पत्नी सोनी और बेटी कीर्ति व तनु के साथ शहर के एक गेस्टहाउस में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। रात में एक अन्य निमंत्रण में जाने की बात कहते हुए उसने पत्नी और बेटियों को रिश्तेदार की कार से घर भेज दिया।

देर रात विद्याशंकर को लखनऊ-कानपुर हाइवे पर हुसैन नगर चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसके बाद कई वाहन उसे रौंदते हुए निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई राजू ने बताया कि विद्याशंकर कई साल से कुवैत में था अभी तीन महीने पहले घर आया था और होली के बाद उसे विदेश जाना था। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें