औरास (उन्नाव)। संडीला-उन्नाव मार्ग पर धर्मकांटा के पास रविवार की रात पड़ोस के गांव में बहन के घर जा रही युवती से एक युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बाइस वर्षीय युवती रविवार की रात पड़ोस के गांव में बहन के घर जा रही थी। संडीला-उन्नाव मार्ग पर धर्मकांटा के पास पड़ोस के गांव निवासी देशराज ने उसे पकड़ लिया और पास में ही एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसके चीखने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
----