फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले घर से निकले युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव समदपुर भावा में चार दिन पहले दोस्त के साथ निकले युवक का शव मोहान रजबहा के कोइयामदारपुर कोठी के निकट मिला। हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर को मृतक की पत्नी अज्ञात में शव मिलने की जानकारी पर कोतवाली पहुंची। पुलिस पोस्टमार्टम हाउस ले गई।
विज्ञापन


यहां महिला ने शव की पहचान की। पत्नी ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। पत्नी के मुताबिक पति पर हजारों रुपये का कर्ज था। इससे परेशान रहते थे।
  समदपुर भावा गांव निवासी रामसागर (47) पुत्र गयाप्रसाद मोहान गांव के सूबेदार पुत्र मुन्नीलाल के साथ 4 दिसंबर को गांव के ही रामसागर पुत्र मुन्नीलाल के यहां जाने के लिए निकला था।

इसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजन तब से रामसागर की तलाश कर रहे थे। इन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह रामसागर का शव मोहान रजबहा के कोइयामदारपुर कोठी के निकट पड़ा मिला।

पुलिस शव की पहचान कराती रही। शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने अज्ञात में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर को रामसागर की पत्नी रामकली को एक शव मिलने की सूचना मिली। इस पर वह कोतवाली पहुंचीं।

रमकली ने पुलिस के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की पहचान की। रामकली के मुताबिक पति की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पति पर हजारों रुपये का कर्ज था। पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

कोतवाल हनुमंत पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पत्नी ने पति पर हजारों रुपये का कर्ज होने की बात कही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन

.........................
 हार्ट अटैक से मौत की बात आई सामने
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में समदपुर भावा गांव निवासी रामसागर की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। फिलहाल बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।  


जहरीले कीड़े के काटने से बिगड़ी हालत
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरौरा में घर में झाड़ू लगा रहीं पूर्व प्रधान  को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे इनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बहरौरा गांव निवासी कंचनलता (50) पत्नी सुंदरलाल पूर्व प्रधान हैं। गुरुवार को वह घर में झाड़ू लगा रही थीं। तभी जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे इनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें