गंगाघाट थाना क्षेत्र के चंपापुरवा के मनसुखखेड़ा में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। युवक की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग का गोला बने युवक को किसी तरह से बचाकर जिला अस्पताल लेकर भागे। युवक की हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उर्सला कानपुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
मनसुखखेड़ा निवासी सुरेश निषाद (30) पुत्र मुन्नी लाल का किसी बात को लेकर गुरुवार की रात पड़ोस में रहने वाले एक युवक से झगड़ा हो गया। कहासुनी में दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट की जानकारी पर छोटे भाई रमेश मौके पर पहुंचा और सुरेश को डांटते हुए घर ले गया। परिजनों ने सुरेश को दोबारा झगड़ा न करने की हिदायत देते हुए डांट दिया। डांट से क्षुब्ध होकर सुरेश चुपचाप घर के अंदर गया और जरीकेन में रखा मिट्टी का तेल लेकर आया और खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर मां श्यामा, भाई रमेश और बहन शकुंतला बाहर आए और किसी तरह से आग बुझाई। हालत गंभीर होने पर कानपुर उर्सला रिफ र कर दिया गया जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। गंगाघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
डा वाले चौराहे के पास अशोक अग्निहोत्री पकड़ लिया गया।