फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को तमंचा लगा भाई-बहन से लाखों की लूट

Fri, 03 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। असलहों से लैस बदमाशों ने सरेशाम बाइक सवार भाई-बहन को रोककर बच्चे की कनपटी में तमंचा लगा जेवर और नगदी लूट लिए। पीड़िता की सूचना पर सफीपुर कोतवाली पुलिस कई स्थानों पर नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के लूटापुर गांव निवासी नीतू मिश्रा पत्नी संदीप कुछ दिन पहले अपने पांच साल के बेटे गोलू के साथ मायके सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव गई थी। गुरुवार शाम को भाई पंकज, बहन नीतू और भांजे गोलू को बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था।

सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर सलींद गांव के पास पीछे से दो बाइक  पर सवार चार बदमाश पहुंचे और पंकज को ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। बाइक रोकते ही एक बदमाश ने बच्चे गोलू की कनपटी में तमंचा लगा गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने नीतू से उसकी सोने की चेन, झाले, कंगन, पायल, अंगूठी और उसकी पर्स के अलावा दोनों के मोबाइल फोन लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित जैसे-तैसे सफीपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।  पुलिस ने आसपास क्षेत्र में बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग शुरू कराई है। सफीपुर कोतवाली प्रभारी एके राय ने बताया कि बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें