फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप सेल्समैन से आठ हजार लूटे

Thu, 26 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। डीजल लेने के बहाने पेट्रोल पंप पहुंचे बदमाश सेल्समैन से आठ हजार रुपये लूटकर लखनऊ की ओर भाग निकले। हैरानी की बात यह है कि चंद कदम की दूरी पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान काफी देर बाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज थानाक्षेत्र के महरागंज गांव के पास स्थित एग्रीन पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात करीब नौ बजे सफारी सवार करीब आधा दर्जन युवक पहुंचे और पांच सौ रुपये का डीजल लिया।

जैसे ही सेल्समैन शिवलाल बाकी बचे रुपये लौटाने लगा बदमाशों ने तमंचा लगाकर नगदी छीन ली। शिवलाल ने विरोध का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसके साथ धक्कामुक्की की और लखनऊ की ओर भाग निकले। पेट्रोल पंप के मैनेजर दीपक पांडेय ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें