फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की चाकू मारकर हत्या

Thu, 26 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैंत चौकी क्षेत्र में हाईवे से गुजर रहे एक माता के डोला में नाचने गाने के दौरान हुई मारपीट में एक पॉलीटेकिभनक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चाकू लगने से तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हाथरस के थाना सासनी के गांव बादनू निवासी यतीश कुमार तौमर पुत्र राजकुमार हाईवे जैंत स्थित जीएलए विवि में पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र है। रात करीब एक बजे उसे किसी दोस्त ने फोन कर निकट से गुजर रहे माता रानी के डोले में शामिल होने को बुलाया। इस पर यतीश अपने दोस्त प्रवीन, आशु और शिवा को साथ लेकर डोला में शामिल हो गया। इसके बाद सभी दोस्त माता के डोले में डांस करने लगे।

तड़के तीन बजे डोला लेकर लोग एक ढाबा के निकट से गुजर रहे थे तभी डोला में चल रही महिलाओें संग हुड़दंग करने को लेकर छात्रों और डोला वालों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में छात्रों पर ताबड़तोड चाकुओं से प्रहार किए गए। इससे चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें छात्र यतीश तौमर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रेफर कर दिया गया, वहां उपचार के दौरान यतीश की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में घायल पवन की ओर से जैंत चौकी में तीन-चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


छात्रों पर हमला निंदनीय है। एक छात्र की हत्या भी हुई है। जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। विश्वविद्यालय परिवार दिवंगत छात्र के परिवारीजनों के साथ है। दोषी को दंड मिलना चाहिए। जीएलए पुलिस-प्रशासन के साथ है।
विज्ञापन

- नारायणदास अग्रवाल, कुलाधिपति जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें