फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-क्लीनर की हत्या कर लूटा गया ट्रक माल सहित बरामद

Thu, 25 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हसनगंज थानाक्षेत्र में चालक और क्लीनर की हत्या कर लूटा गया कपड़े लदा ट्रक घटना के पांचवें दिन बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बरामद हुआ। ट्रक इंदौर से गोरखपुर जा रहा था।
विज्ञापन


ट्रक में 60 लाख कीमत के रेडीमेड कपड़े और साड़ियां लदी थीं। पुुलिस का दावा है कि लूटा गया पूरा माल बरामद कर लिया गया। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

शुक्रवार को मध्यप्रदेश के इंदौर से सूरत की साड़ियां और रेडीमेड कपड़ों की 182 गांठें लादकर एक ट्रक बस्ती, गोरखपुर और खलीलाबाद के लिए चला था।

रविवार रात को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बदमाशों ने ट्रक को लूट लिया और एटा जिला के नगला कंधौली थानाक्षेत्र के रिजौर गांव निवासी ट्रक चालक मुकेश यादव (40) और उसके छोटे भाई (क्लीनर) दीपेश (35) की हत्या करके दोनों के शव लखनऊ-कन्नौज मार्ग पर हसनगंज थानाक्षेत्र में फेंक दिया था।

गुरुवार सुबह लोगों ने बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर मार्ग पर बाईपास के पास एक ट्रक लावारिस हालत में खड़ा होने की सूचना दी। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला, औरास एसओ केके यादव और हसनगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस लूट का माल खरीदने और बेचने वालों के मौके पर आने का इंतजार करती रही मगर कोई नहीं आया। पुलिस ने लूटा गया ट्रक बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लूटा गया पूरा माल और ट्रक को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लुटेरों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्टेयरिंग फेल होने से बदमाश नहीं ले जा सके ट्रक
उन्नाव। ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो जाने से बदमाश ट्रक लूट की इस वारदात को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए। चालक और क्लीनर की हत्या करने के बाद बदमाश ट्रक लेकर भाग निकले, लेकिन बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर ट्रक का आयल प्रेशर पाइप फट गया और तेल बह जाने से स्टेयरिंग फेल हो गई। बदमाश ट्रक को नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें