थानाक्षेत्र की मालमऊ ग्राम पंचायत के मजरे रामबक्श खेड़ा में नाली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पति और पत्नी छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ ने मामले की जांच की।
रामबक्श खेड़ा निवासी रामसेवक यादव पुत्र बुधई व इनके पुत्र चंद्रभान, चंद्रपाल के पड़ोसी दिनेश पुत्र रामकुमार यादव हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पिता-पुत्र दिनेश यादव के दरवाजे से नई नाली निकाल रहे थे। जब दिनेश ने इसका विरोध किया तो सभी झगड़े पर आमादा हो गए। दिनेश का कहना है वह अपने दरवाजे से नई नाली नहीं निकालने देगा। पहले से जहां से नाली निकली है उधर से नई नाली निकालो। इस मामले में दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे।
इसके बाद इसी बीच रामसेवक का लड़का चंद्रभान फायरिंग करने लगा। दिनेश और उनकी पत्नी संजूदेवी को छर्रे लगे। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसओ मोहम्मद अशरफ मौके पर पहुंचे और घायल दंपति और दूसरे पक्ष से रामकुमार व उसके पुत्र चंद्रपाल को हिरासत में लेकर थाने ले गए। फायर झोंकने वाला चंद्रभान भाग निकलने में सफ ल रहा। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन कारतूस के खोखे भी बरामद किए है। दूसरे पक्ष से सिर में ईंट लगने से चंद्रपाल भी घायल है।