फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से लाखों का माल चोरी,

Sat, 22 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
कंचन नगर निवासी टेलर मनोज कुमार ने बताया कि वह एक पैर से विकलांग बीते दो दिन पूर्व वह पत्नी शबनम को लेकर करवा पूजन करने के लिए उन्नाव के लुईयाखेड़ा स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। घर पर ताला लगा था। बीते गुरूवार की रात जब वह वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि नीचे के कमरे में उसकी पत्नी की ग्रहस्थी रखी है जबकि ऊपर के कमरे में जो हमेशा बंद रहता है वहां उसकी मां का सामान रखा रहता है। दोनों ही कमरों के ताले टूटे थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने दोनों कमरों से दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी पायल करीब 6 सौ ग्राम, 250 ग्राम की पेटी, सौ ग्राम की तोड़िया, एक नथ व 10 हजार नगद पार कर ले गए थे। जिसकी जानकारी पुलिस को दी।
 
बाइक सवार महिला की चेन छीनी
 शहर में कचहरी रोड रेलवे क्रासिंग के पास पति के साथ बाइक से घर जा रही महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों से चेन छीन ली। लुटेरे एसपी आफिस की ओर भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइन पूरन नगर निवासी पारुल पति संदीप तिवारी के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह शुक्लागंज गई थी। लौटते समय कचहरी रोड रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर गले से चेन छीन ली। झपट्टा मारने से महिला के गले में खरोंच भी आ गई। पति ने पीछा करने का प्रयास किया लेकिन लुटेरे भाग निकले। संदीप ने बताया कि नीली बाइक में दो लड़के थे। एक 22 साल तो दूसरा 25 साल का था। क्रासिंग के पहले ही दोनों पीछे से लग गए। रेलवे क्रासिंग पार करते समय ही झपट्टा मारा और भाग निकले। संदीप ने बताया कि कोतवाली में चेन लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली एसएसआई ने बताया कि चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें