फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्र समेत तीन की मौत

Sun, 27 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौरावां प्रतिनिध के अनुसार थाना क्षेत्र के लोधीखेड़ा गांव निवासी प्रेम सिंह का 17 वर्षीय पुत्र त्रिभुवन कक्षा दस का छात्र था। कई दिनों से प्रेम बीमार चल रहे थे। पिता की दवा लेने के लिए बेटा त्रिभुवन शनिवार सुबह साइकिल से खीरो रायबरेली को निकला। दोपहर 12 बजे करीब घर लौटते समय मौरावां-गुरुबख्शगंज मार्ग पर चन्दनखेड़ा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। कार की चपेट में आकर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सड़क पर बेहोश पड़ा देख आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां कुसुमा बेटे का शव देख चीख पड़ी। सदर कोतवाली के बिराहीबाद निवासी रामऔतार का पुत्र विशाल (20) शुक्रवार को सिकंदरपुर सरोसी में रहने वाली बहन के घर गया था। शाम को घर लौटते समय हुसैन नगर तिराहे पर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। सिर में गंभीर चोट देख उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया। इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के समय विशाल हेलमेट नहीं पहने था। सिर में हेलमेट लगा होता तो उसकी जान बच जाती। बांगरमऊ प्रतिनिध के अनुसार कस्बा के मोहल्ला कछियाना निवासी लईक की पत्नी शरीफ जहां (40) शनिवार सुबह 10 बजे करीब कुछ सामान लेने पास के दुकान जा रही थी। नानामऊ मार्ग पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से महिला बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें