फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसकर दंपति की मौत

Fri, 13 Jan 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीओ सुशील कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित कई साक्ष्य मिले हैं। परिजन शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे हैं, लेकिन मौके पर केरोसिन बरामद हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के भदनांग गांव निवासी प्रदीप (35) पुत्र स्व. सधनलाल निर्मल पत्नी जयश्री (30) व छोटे बेटे नैतिक (4) के साथ बुधवार की रात घर पर थे। रात लगभग दस बजे घर में अचानक आग लग गई। घर का सामान जल गया। इतना ही नहीं आग की चपेट में आने से जयश्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति व बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। पत्नी व बच्चे को जलता देख प्रदीप बाहर की ओर भागा, लेकिन दरवाजे में ताला बंद होने से वह भी बेहोश होकर अंदर ही गिर पड़ा। इस बीच मोहल्ले में लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया औैर आग बुझाने में लग गए। कुछ लोग गंभीर रूप से झुलसे प्रदीप व उसके बेटे नैतिक को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। रास्ते में प्रदीप ने तो दम तोड़ दिया। बेटे नैतिक का लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजमुनि यादव व सीओ सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन

 
आग लगी या लगाई गई
आग लगी या लगाई गई, यह जांच का विषय है। परिजनों के मुताबिक हाई वोल्टेज से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जबकि पुलिस को मौके पर केरोसिन भी मिला है। घटना के समय केरोसिन कहां से आया यह कोई नहीं बता पा रहा था। एसडीएम भी मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका भी कहना है कि हाई वोल्टेज से गांव के अन्य घरों में भी उपकरण फुंक सकते थे। सिर्फ एक ही घर में आग लगना संदिग्ध है। जांच शुरू है।
 
रिश्तेदार के यहां गए थे परिजन
बुधवार को प्रदीप पत्नी व बेटे के साथ घर पर अकेले थे। प्रदीप की मां शिवप्यारी भीतरगांव जिला रायबेरली अपनी बहन के घर मुंडन संस्कार में गई थी। भाभी तीन दिन पहले अपने मायके गई थी। प्रदीप का बड़ा बेटा आदर्श (8) मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के भीलमपुर में नाना गोविंद प्रसाद के यहां गया था।
विज्ञापन


शव देख बेहोश हुई मां
बेटे व बहू के मौत की सूचना पर घर पहुंची मां शिवप्यारी दोनों के शव देख बेहोश हो गई। पांच वर्ष पहले शिवप्यारी के पति की मौत का गम भुला भी नहीं पाई थी कि बेटे व बहू की मौत हो गई।  
बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया
प्रदीप व उसकी पत्नी जयश्री की मौत के बाद नैतिक (4) व आदर्श (8) के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। प्रदीप अपने बड़े भाई संजय के साथ अरब कंट्री में रहता था। छह महीने पहले ही वह घर आया था। काफी दिनों बाद पिता के आने से बच्चे भी बहुत खुश थे। लेकिन घटना के समय आदर्श नाना के यहां था। दोनों ही बेटे पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए।
 
नहीं पहुंची 100 व 108 एंबुलेंस
घटना के बाद ग्रामीणों ने 100 डायल व 108 एंबुलेंस को फोन मिलाया। फोन भी उठा, लेकिन 100 डायल ने यह कहते हुए पीछा छुड़ाया कि यह उनका मामला नहीं है। वहीं 108 एंबुलेंस में बार-बार लोकेशन ली जाती रही, लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण निजी वाहन से पिता व पुत्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें