फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक नहीं देने पर की थी हत्या

Fri, 13 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हारुन हत्याकांड का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कैराना में पांच दिन पूर्व की गई हारुन की हत्या के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को पकड़ लिया और पूरे केस का खुलासा कर दिया। पुलिस अनुसार पकड़े गए आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हारुन की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व मलकपुर निवासी हारुन को फोन करके ट्रक पर हेल्परी करने के लिए बुलाया गया था। इसके अगले दिन उसका रक्तरंजित शव मलकपुर के जंगल से बरामद हुआ था। हारुन के बेटे शोएब ने कोतवाली में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस के सहारे बृहस्पतिवार को मलकपुर निवासी पप्पू को गंदराउ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पप्पू के पास से आला कत्ल छुरा भी बरामद कर लिया।

पप्पू का भाई राजू, गंदराउ निवासी राशिद भी हत्या में वांछित है। उन्होंने बताया कि हारुन व तीनों आरोपी स्मैक पीने के अलावा बेचने का काम भी करते है। हत्या से पहले हारुन को राशिद ने फोन करके बुलाया तथा उसके बाद तीनों आरोपियों व हारुन ने जंगल में स्मैक पी। पप्पू के
विज्ञापन

स्मैक के पैसे हारुन पर उधार थे तथा उसने पैसों के बदले में स्मैक मांगी।  

हारुन ने गाली-गलौच की तो आरोपियों ने छूरे से उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी मृतक हारुन के भाई यूसुफ व बेटे शोएब के पास गए तथा धमकी दी थी कि अगर उनका नाम रिपोर्ट में लिखाया तो अंजाम बुरा होगा। साथ ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के समय आरोपी पप्पू व उसका भाई राजू भी परिजनों के साथ कोतवाली में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें