फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने माखी में दी दबिश, किशोरी व परिजनों से पूछताछ

विज्ञापन
- नहर निरीक्षण भवन में किशोरी व परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने जिले में डेरा डाल दिया है। टीम ने शुक्रवार देर रात किशोरी के पिता की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में माखी गांव सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। चर्चा है कि दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीबीआई लापता चल रहे किशोरी के पिता पर दर्ज मुकदमे के वादी टिंकू सिंह के परिवार के लोगों से भी मुलाकात की। गेस्ट हाउस पहुंचकर किशोरी के चाचा व परिवार के अन्य लोगों से बातचीत करक सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछा। सीबीआई ने किशोरी के चाचा की ओर से जून 2017 से 9 अप्रैल 2018 तक विधायक व उनके सहयोगियों के खिलाफ की गई शिकायतों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

भाजपा विधायक पर लगे दुष्कर्म और उनके भाई सहित अन्य लोगों पर दर्ज किशोरी के पिता की हत्या के मामले की जांच में तेजी लाने के लिए हाईकोर्ट की ओर से निर्देश है। इसी क्रम में शुक्रवार रात करीब एक बजे सीबीआई टीम माखी पहुंची। सूत्रों की मानें तो कई घरों में दबिश देने के बाद कुछ अन्य स्थानों पर भी दबिश दी गई। तीन अप्रैल को मारपीट से पहले किशोरी के पिता के गांव पहुंचने की जानकारी विधायक के भाई व सहयोगियों को देने वाले युवक सहित दो लोगों को हिरासत में लेने की भी चर्चा है। हालांकि सीबीआई के अधिकारियों ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सुबह करीब 11 बजे सीबीआई के तीन अधिकारियों ने न्यायालय में दुष्कर्म और हत्या से संबंधित मुकदमों में कुछ और जानकारी ली। दोपहर करीब 12 बजे सीबीआई के विवेचक आरआर त्रिपाठी नहर निरीक्षण भवन पहुंचे। यहां करीब दो घंटे रुक कर किशोरी के चाचा की ओर से उपलब्ध कराई र्गइं अब तक की शिकायतों की 602 पेज की फोटो कॉपी में पेज नंबर 51 तक शिकायती प्रार्थना पत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इन शिकायती प्रार्थना पत्रों में किशोरी के चाचा ने विधायक और उनके भाई की ओर से उसके परिवार पर की जा रहीं ज्यादतियों के अलावा कब्जों व  विधायक के सहयोगियों  पर आय से अधिक संपत्ति व अन्य मामलों की शिकायतें शामिल हैं। सीबीआई की टीम शाम को नवाबगंज पक्षी विहार लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें