फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट ब्लैक करते दो धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पर्सनल आईडी पर तत्काल टिकट लेकर दूसरों को महंगे दामों पर ब्लैक करने वाले दो एजेंसी संचालकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


टूर एंड ट्रैवेल्स एजेंसियों पर छापेमारी में गोरखधंधे का भांडा फोड़ हुआ है। टीम ने 23 ई टिकट, सात एटीएम कार्ड और पूर्व में बिक्री की गईं ई टिकट के पीएनआर नंबर बरामद किए हैं।
आरपीएफ गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से पूछताछ कर धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

गुरुवार दोपहर बाद मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा, सीआईबी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने पुलिस बल के साथ शहर के छोटा चौराहा स्थित इंडिया टूर एंड ट्रैवेल्स में छापेमारी की। टीम ने कागज खंगालने शुरू किए तो संचालक शाबान ने विरोध किया। अधिकारियों ने सख्त रुख अख्तियार किया तो तत्काल ई रेल टिकट बनाए जाने के खेल का सच सामने आ गया।
विज्ञापन


यहां से तीन टिकट व अन्य जरूरी कागजात टीम ने जब्त किए। इसके बाद टीम ने मुस्कान ट्रैवेल्स में छापा मारा। यहां बड़े स्तर पर अवैध तरीके से रेल टिकट बिक्री पकड़ी गई। इस दौरान 23 ई टिकट, सात एटीएम कार्ड व पैन कार्ड के अलावा पर्सनल आईडी भी मिलीं। 

छापेमारी से ट्रैवेल्स संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम दोनों को हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट पहुंची। यहां देर शाम तक पूछताछ जारी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि पर्सनल आईडी पर अवैध तरीके से रेल टिकट बुक कर कमाई कर रहे शाबान व इरफान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

युवकों के पास से 5305 रुपये के देहरादून, मुंबई, दिल्ली के ई टिकट बरामद किए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल, सीपीयू व अन्य कागजात जब्त कर जांच की जा रही है। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें