फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नंबर प्लेटफार्म की 130 मीटर बढ़ेगी लंबाई

विज्ञापन
मॉडल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तारीकरण करते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। लंबे अरसे से मॉडल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाने की कवायद चल रही थी। अब इस पर काम शुरू हो गया है। दोनों छोर पर प्लेटफार्म की 130 मीटर लंबाई बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव में होने वाली दुश्वारियों से यात्रियों को राहत मिलेगी।


आठ साल पहले रेलवे स्टेशन को मॉडल का दर्जा मिला था। इसके बाद स्टेशन पर कई यात्री सुविधाओं में इजाफा हुआ। कुछ मूलभूत सुविधाएं अभी भी कागजों पर हैं। इसी में प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तारीकरण भी शामिल था
विज्ञापन


। इस पर बुधवार को मुहर लग गई है। मंडल कार्यालय के निर्देश पर आउटर से कचहरी ओवरब्रिज की तरफ 80 मीटर व आउटर से हरदोई पुल की तरफ 50 मीटर लंबाई बढ़ाने का काम रेलपथ व इंजीनियरिंग विभाग ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म के दोनों छोर पर रेल अधिकारियों की मानीटरिंग में श्रमिकों ने निर्माण कार्य को गति दे दी है। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि तीन माह के अंतराल में काम समाप्त होने का लक्ष्य है। निर्माण कार्य पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें