फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंतनगर के 20 दुकानदारों पर बिजली चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। भगवंतनगर कस्बे में बिजली विभाग की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान में डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानदारों पर बिहार थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिकारियों ने होमियोपैथिक क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, मिठाई और बुक डिपो समेत अन्य पर बिजली चोरी पकड़ी है।


अधिशाषी अभियंता पुरवा के निर्देश पर एसडीओ पुरवा आरके मिश्रा के साथ उपखंड अधिकारी पाटन राकेश कुमार मौर्या, अवर अभियंता विजयपाल यादव, उमेश कुमार यादव, रामसुमेर मौर्या ने भगवंतनगर कस्बे में शुक्रवार दोपहर 1.10 बजे छापा मारा। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान 20 दुकानदारों को रंगेहाथ चोरी की बिजली जलाते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई से बचने के लिए दुकानदारों ने कुछ क्षेत्रीय भाजपा नेताओं का भी सहारा लिया लेकिन विभाग के अधिकारियों ने दबाव को न मानते हुए शाम को सभी के खिलाफ बिहार थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उनमें मिठाई विक्रेता शिवकरन, वीरेंद्र बाजपेई, राधेश्याम, डब्लू मार्केट, आदित्य व पूनम मार्केट के संचालक ज्ञानेंद्र सिंह निवासी भगवंतनगर, राहुल, राजू स्वीट हाउस के संजय, साईं कृपा स्वीट हाउस के आशीष कुमार, मिठाई विक्रेता नवलकिशोर, लस्सी दुकानदार सचिन, सेनेटरी दुकानदार रविशंकर, बर्तन दुकानदार मनोज कुमार, विनोद कुमार, रमेश कुमार (रघुवरदयाल), लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स के भानू, अंग्रेजी शराब के अजय कुमार, शांति मेडिकल स्टोर के ललित कुमार, स्वास्तिक होमियोपैथिक क्लीनिक के डा. संदीप नारायण, इलेक्ट्रानिक्स शॉप के आजाद और नवीन बुक डिपो के रानू शामिल हैं।

-एसडीओ और अवर अभियंताओं की अगुवाई में चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें