फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस की मौत पर पशु चिकित्सक को बंधक बनाया,पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरास (उन्नाव)। भुड़कुंडी गांव में इलाज करने के दौरान भैंस की मौत होने से गुस्साए पशुपालक ने पशु चिकित्साधिकारी को बंधक बना लिया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया और साथ थाने लेकर आई। चिकित्सक का आरोप है कि पशु पालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा भी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


औरास कस्बे में स्थित पशु चिकित्सालय में डाक्टर शिव नारायण पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार दोपहर बाद वह थाना क्षेत्र के ही भुड़कुंडी गांव निवासी गोविंद सिंह के घर बीमार भैंस का उपचार करने गये थे। डाक्टर के अनुसार भैंस का परीक्षण करने पर थनैला रोग की पुष्टि हुई। जिसका वह उपचार कर रहे थे लेकिन भैंस उछलकूद मचा रही थी। तभी गोविंद ने भैंस के एक डंडा मार दिया। इससे भैंस तड़पने लगी और कुछ ही देर में भैंस ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी का आरोप है कि तभी गोविंद पुत्र रणवीर ,चंदन सिंह पुत्र मुन्ना सिंह और किशोर सिंह पुत्र भोला सिंह भैंस के 60 हजार रुपये की मांग कर उन्हें जाति सूचक गालियां देने लगे। विरोध पर तीनों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया पशु चिकित्साधिकारी की तहरीर पर एससी/एसटी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


- पुलिस ने छुड़ाया, डाक्टर की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें