फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरी एचटी लाइन, सात मवेशी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटकर गिरी एचटी लाइन, सात मवेशी मरे
विज्ञापन


उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवदीनखेड़ा में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से सात मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम, पुलिस, बिजली विभाग के अधिकारी व पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मुआवजा का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को शांत कराया।


शिवदीनखेड़ा गांव के लोग गुरुवार दोपहर मवेशी चराने गए थे। गांव के बाहर बने गंदे नाले में मवेशी पानी पीने लगे। तभी नाले के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। घटना में गांव के सरजू लोधी के तीन पड़वे, इंदराना व रमाशंकर की दो-दो भैंसों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मवेशियों की मौत की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण हंगामा काटने लगे। हंगामे की सूचना पर एसडीएम प्रभुदयाल, दरोगा सीताराम मिश्र व विजय के अलावा बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाते हुए हंगामा शांत कराया।


एसडीएम प्रभुदयाल ने बताया कि जो भी उचित मुआवजा होगा, वह मिलेगा। जर्जर तारों को बदलाने के लिए डीएम को पत्र भेजा जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई होगी।


- कोतवाली क्षेत्र के शिवदीनखेड़ा गांव में हुई घटना, ग्रामीणों ने किया हंगामा, एसडीएम ने शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें