फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज सदर बाजार में चोरों ने सोमवार रात एक घर से एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन



नवाबगंज सदर बाजार निवासी सौरभ गुप्ता पुत्र स्व अशोक गुप्ता की कस्बे में मोबाइल की दुकान है। सोमवार की रात सौरभ अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। सौरभ के अनुसार चोर आंगन में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये व सोने के जेवर समेत करीब एक लाख का सामान उठा ले गए। पुलिस जांच पड़ताल के बाद लौट आई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें