फ तेहपुर चौरासी। कोर्ट के आदेश पर दो बार भूमि बेचने वाले युवक समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी राम सिंह पाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। पत्र के मुताबिक 16 सितंबर 2010 को नगर पंचायत फ तेहपुर चौरासी निवासी केवल सिंह से उसने एक प्लाट खरीदा था। प्लाट में दीवार बनवाने के बाद वह विदेश चला गया था।
21 जुलाई को जब वह लौटा तो उसके प्लाट में मझेरिया गांव निवासी दयाराम परिवार के साथ रहते मिले। उसने जब उनसे पूछा तो उन्होंने केवल सिंह से जमीन खरीदने की बात कही। ऐसे में जब राम सिंह ने केवल से बात की तो उसने रुपये लौटाने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।