अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बनी पुल के निकट वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। काफी देर तक मामला सीमा विवाद में फंसा रहा। उसके बाद लखनऊ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव सरौती निवासी अजय (20) पुत्र बैजनाथ अपने साथी नीरज (22) पुत्र श्रीराम व दिनेश (21) पुत्र राजकिशोर के साथ रविवार सुबह बाइक से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। लखनऊ-उन्नाव सीमा पर बनी पुल के निकट अनियंत्रित वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दोनों साथी घायल हो गए।
लखनऊ की बंथरा थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही घायलों को नर्सिंगहोम ले गई। मौत की सूचना मिलते ही घर कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बनी पुल के पास वाहन ने मारी टक्कर
-काफी समय तक सीमा विवाद में पडे़ रहे घायल, बंथरा पुलिस ने भर्ती कराया