फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगे एक लाख, पुलिस ने टरकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। युवकों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। हालांकि कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने उसे टरका दिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के सिकंदरपुर सरोसी निवासी मो. ईदुल व बांगरमऊ के दीनाखेड़ा निवासी इस्तियाक ने बताया कि कोतवाली के रूस्तमपुर निवासी एक युवक ने पासपोर्ट बनवाने के बाद वीजा के लिए सात माह पूर्व उनसे एक लाख रुपये ले लिए। एक माह बाद नौकरी के लिए कुवैत भेजने का वादा किया। हालांकि समय बीतने के बाद भी उन्हें वीजा व टिकट नहीं मिला।

ईदुल का आरोप है कि दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने दस हजार रुपये लौटा दिए थे। शेष रकम बीस दिन बाद लौटाने की बात कही लेकिन समय बीतने के बाद भी रुपये नहीं दिए। ऐसे में उसने नवंबर व दिसंबर माह में कोतवाली पुलिस को कई तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ईदुल व इस्तियाक के संयुक्त शिकायती पत्र पर एसपी हरीश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें