फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूद गई महिला, यात्रियों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बालामऊ पैसेंजर ट्रेन के सामने एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी। इस दौरान ट्रैक किनारे से गुजर रहे यात्रियों ने महिला को ट्रैक से खींचने का प्रयास किया। वहीं लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जहां का तहां रोक दिया। आरपीएफ की पूछताछ में महिला ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात बताई। पुलिस ने महिला के पति व परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन



बांगरमऊ तहसील के मोमिन खैराबाद निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी कामिनी के साथ शहर के मोहल्ला रामपुरी में रह रहे हैं। एक प्राईवेट फैक्ट्री में नौकरी कर परिवार की जीविका चला रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे कामिनी ने कचहरी पुल के नीचे कानपुर से बालामऊ जा रही बालामऊ पैसेंजर के सामने कूद गई।

लोको पायलट के अचानक ब्रेक लगाने पर ट्रेन सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। भीड़ व शोर शराबा देखकर आरपीएफ एसआई केके उपाध्याय सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्ट पर महिला ने रोते हुए बताया कि आए दिन होने वाली घरेलू कलह से ऊबकर उसने जान देने का फैसला किया था। पुलिस ने पति ओमप्रकाश से संपर्क कर परिजनों के साथ पोस्ट पर बुलाया। आरपीएफ एसआई केके उपाध्याय ने बताया कि महिला को पति के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- आरपीएफ ने महिला को समझाकर परिजनों के किया सुपुर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें