फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र में टेनई पुल के निकट शारदा नहर में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक शव हरदोई की तरफ से बहकर आया है।
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर चरवाहों ने पुल में शव को फंसा देख प्रधान अश्वनी तिवारी को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने शव को नहर से बाहर निकलवाया।

थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना है। युवक की उम्र लगभग 25 है। उन्होंने बताया कि दाहिने हाथ में दिल का निशान बना है। बाएं हाथ में अंग्रेजी में आई लव यू लिखा है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शव हरदोई की ओर से बहकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें