फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर फायरिंग
विज्ञापन



उन्नाव। शहर कोतवाली की दही चौकी में रविवार भोरपहर प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के साथ ही हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वह दोनों पक्षों से आठ लोगों को कोतवाली लाई।



यहां दोनाें पक्षों ने आपस में सुलह कर ली। दोनों पक्षों को हिदायत देने के बाद पुलिस ने घर भेज दिया।



दही चौकी के गांव गजौली से लगभग सौ मीटर दूर उन्नाव-पुरवा मार्ग पर एक प्लॉट पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष प्लाट को बनवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वह मौके पर पहुंचा, साथ ही निर्माण रोकने की बात कही। निर्माण कार्य न रुकने पर विवाद शुरू हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वह दोनों पक्षों को कोतवाली लाई।



यहां दोनों पक्षों ने सुलह की बात कही। पुलिस ने हिदायत देकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया।



कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि आपसी विवाद हुआ था। फायरिंग नहीं हुई थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।


- पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को लाई कोतवाली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें