फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूट की झूठी सूचना देने में दो पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव अमिलिहाखेड़ा में बुधवार की दोपहर को बाइक लूटने की पीआरवी को फर्जी सूचना देना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मौरावां के गांव अमिलिहाखेड़ा निवासी शिवम सिंह ने बुधवार दोपहर पीआरवी को सूचना दी कि मौहारीखेड़ा के रहने वाले हरिश्चंद्र ने शराब पिलाकर बाइक लूट ली है। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घटना को संदिग्ध देख थानाध्यक्ष मौरावां अजय कुमार शर्मा को जानकारी दी। क्षेत्र में भ्रमण कर रहे एसओ तत्काल मौके पर पहुंचे और सूचना देने वाले शिवम से पूछताछ की। कड़ाई करने पर शिवम ने नशे में पीआरवी को लूट की फर्जी सूचना देने की बात कबूल की। वहीं मौके पर हरिश्चंद्र भी नशे में धुत मिला। दोनों झगड़ा करने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि झूठी सूचना देने पर दोनों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें