फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, भरी मिली अंग्रेजी शराब

विज्ञापन
कार की डिगी में रखी शराब देखते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के ग्राम गौरियाकला के पास एक कार बैक करते समय डिवाइडर से टकरा गई। कार की डिगी और सीटों के अंदर तस्करी कर ले जाई जा रही हरियाणा प्रांत की बनी शराब की बोतलें भरी थीं। पकड़े जाने के डर से कार सवार दो तस्कर भाग गए। जानकारी पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। कई ग्रामीण बड़ी संख्या में शराब की बोतलें लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडा पटक कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे तक अफरा तफरी रही। आबकारी निरीक्षक ने कार से 848 शीशी शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात दो लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार बुधवार शाम बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गौरियाकला गांव के पास वाहन चेकिंग की सूचना पर रुक गई। चालक ने कार मोड़कर अवैध कट से निकलने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और उसका एक पहिया डिवाइडर में फंस गया। इस पर कार सवार दो लोग कार छोड़कर भाग गए। कार में शराब लदी होने की भनक लगते ही आसपास गांव के लोग कार के पास पहुंचे और उनमें शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई। कुछ ही देर में पीआरवी और यूपीडा की रेस्क्यू टीम और थाना बेहटामुजावर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने डंडा पटककर भीड़ को हटाया। पुलिस कार को थाने ले आई। आबकारी निरीक्षक राजलक्ष्मी ने शराब की बोतलों की गिनती कराई। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रांत की नाइट ब्लू ब्रांड की शराब के 848 शीशी बरामद की हैं। इसके अलावा दिल्ली के नंबर की कार की रजिस्ट्रेशन प्लेट भी मिली है। दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें