फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, पिता व पुत्र घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटाती क्रेन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मार्ग दुर्घटनाआें में सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर की पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। सूबेदार व उसका बेटा घायल हो गया। दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुुलिस पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

औरास। पंजाब के अमृतसर निवासी फौज से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रंजीत सिंह (54) मंगलवार देर रात अपनी पत्नी राजेंद्र कौर (48) और बेटे दर्शन सिंह (25) के साथ कार से टाटा नगर जमशेदपुर झारखंड के लिए निकले थे। बुधवार सुबह आठ बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शाहपुर तोंदा के पास कार सड़क किनारे खड़े ट्र्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में राजेंद्र कौर की मौत हो गई। कार चला रहे रंजीत व उनका बेटा दर्शन सिंह घायल हो गया।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के पास 30 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। कई वाहन उसके सिर के ऊपर से निकल गए। इस कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान की कोशिश शुरू की है। मृतक काली जैकेट, सफेद नीली जींस, भूरे रंग का स्वेटर पहने था।
विज्ञापन

हाईवे पर मंगलवार रात शेखपुर नरी गांव के सामने हुए हादसे में वाहन से कुचलकर 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसके फोटो जिले व आसपास जिलों के थानों में शेयर कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि हाईवे पर हुए हादसों में मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें