फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, फौज से सेवानिवृत्त सूबेदार की पत्नी की मौत, दो लोग घायल

Wed, 15 Dec 2021 11:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले में औरास के शाहपुर तोंदा गांव के सामने बुधवार सुबह 8 बजे एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार भिड़ गई। हादसे में कार चला रहे सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर की पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा और वह घायल हो गए।
विज्ञापन


पंजाब के अमृतसर के निवासी फौज से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रंजीत सिंह (54) अपनी पत्नी राजेन्द्र कौर (48) और बेटे दर्शन सिंह (25) के साथ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते टाटानगर जमशेदपुर जा रहे थे। बुधवार सुबह 8 बजे शाहपुर तोंदा गांव के पास एक्सप्रेस वे पर किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से भिड़ गई।

हादसे में सूबेदार मेजर की पत्नी राजेंद्र कौर की मौत हो गई। जबकि कार चला रहे सुबेदार और बेटा दर्शन सिंह घायल हो गया। पीछे से आ रही दूसरी कार में सवार लोगों की सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। हसनगंज थाने से पहुंचे दरोगा ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें