उन्नाव। ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों में युवक के खुदकुशी करने की चर्चा है।
सदर कोतवाली के हुसैननगर निवासी गुरुप्रसाद लोध के 25 वर्षीय बेटे रजनीकांत की उन्नाव-रायरबेली रेल मार्ग पर इब्राहिमबाग के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बेटे का शव देख माता-पिता बेहाल हो गए। ग्रामीणों में घरेलू विवाद के बाद रजनीकांत द्वारा आत्महत्या करने की चर्चा है। रजनीकांत एआरटीओ कार्यालय के पास कंप्यूटर की दुकान खोले था। उसकी एक साल पहले सावित्री से शादी हुई थी। तीन माह का एक बेटा भी है। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि प्रयागराज जा रही इंटसिटी की चपेट में आने से मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गुरुप्रसाद लोध की हिमांचलखेड़ा में ससुराल है। शुक्रवार सुबह उसके साले धर्मपाल की बेटी स्वाहा की बुखार से मौत हो गई थी। गुरुप्रसाद पत्नी विद्यावती के साथ ससुराल गया। वहां से अंतिम संस्कार के लिए शुक्लागंज घाट पहुंचा। कुछ ही देर में उसे बेटे की मौत की जानकारी हुई तो वह बदहवास हो गया। वह अन्य रिश्तेदारों के साथ भागकर मौके पर पहुंचे।