फतेहपुर चौरासी/चकलवंशी। मार्ग दुर्घटनाआें में बाइक सवार युवक की मौत और चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के उतमानपुर गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 40 वर्षीय युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक सफेद पैंट व स्वेटर पहने हैं। दूसरी बाइक सवार हादसे के बाद मौके से भाग निकला।
वहीं सफीपुर-मियागंज मार्ग पर सिर्सचेरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। हादसे में बरहा खुर्द गांव निवासी गोपी (20) व उसका दोस्त अमरपाल (32) घायल हो गए। मियागंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घटना में शाहपुर तोंदा गांव के पास बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में हसनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव निवासी 35 वर्षीय सर्वेश व उसका रिश्तेदार सोनेलाल घायल हो गया। दोनों गेरुआ गांव एक तिलक समारोह में लौट रहे थे। सीएचसी औरास से दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।