फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में खून से लथपथ मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। गुरुवार रात घर से निकली महिला का शव शुक्रवार सुबह घर से एक किमी दूर शराब ठेका के पास बाग में लहूलुहान हालत में मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को जानकारी दी। चेहरे पर चोट के निशान व नाक से खून बहने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गजफ्फरनगर निवासी रामपाल रावत की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता रात नौ बजे अरहर की दाल लेने के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद तक उसके न लौटने पर गांव में खोजबीन की गई पर उसका पता नहीं चला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने विनोद शुक्ल के आम के बाग में सुनीता का लहूलुहान शव पड़ा देखा। घटनास्थल पर पहुंचा पति शव देख बिलख उठा। ग्रामीण मृतका के नाक से खून व चेहरे पर चोटों के निशान होने से हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया जांच में महिला के शराब पीने की बात पता चली है। आशंका है कि नशे की हालत में पेड़ की टहनी से टकराकर गिर गई। इससे उसकी नाक से खून आने के साथ ही चेहरे पर चोट आई है। पति रामपाल ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। कोतवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाल महेश चंद्र व अन्य पुलिस कर्मियों ने मृतका के पति व बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की। मृतका के बेटे अखिलेश व सबसे छोटे बेटे मिथलेश ने बताया कि रात में मां खाना पकाने जा रही थी। उन्होंने दाल बनाने की बात कही। घर में दाल न होने पर वह पड़ोस की दुकान जाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन

मृतका के चार बच्चों में अखिलेश, मिथलेश, बेटी दीपाली, नेहा मां का शव देखकर बिलख उठे। बच्चों को रोता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। पति रामपाल भी बच्चों को बिलखता देख फफक पड़ा। उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें