फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी के बाद घोटा था बच्चे का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लापता छह वर्षीय बच्चे का शव मिलने के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी का दिल दहला दिया। खुलासा हुआ है कि बच्चे के मुंह में मिट्टी ठूंस दरिंगदगी की गई। इसके बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई। बच्चे के शरीर पर नाखून के खरोंच के कई निशान मिले हैं। हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए जांच कर रही पुलिस टीमों ने संदेह के आधार पर छह लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू की है। गम और गुस्से के बीच बाग में शव का अंतिम संस्कार किया गया। अपहरण की दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

सिर्स चेरी गांव में गुरुवार शाम घर के बाहर खेलते समय छह वर्षीय बालक लापता हो गया था। शुक्रवार शाम चार बजे घर से एक किमी दूर आम के बाग से जुड़ी नाली में बच्चे का शव मिला था। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे से दरिंदगी के सबूत मिले हैं। स्लाइड बनाई गई है। मुंह में मिट्टी भरी मिलने के साथ ही गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। जान बचाने के लिए बच्चे ने संघर्ष भी किया। बच्चे के शरीर पर मिले नाखूनों के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। बाग में शव का अंतिम संस्कार किया गया गया। दरिंदगी के बाद बच्चे की हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। अंतिम संस्कार के दौरान हर चेहरे पर गुस्सा देखा गया। तनाव को देखते हुए दूसरे दिन भी गांव में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस को शक है कि नशे की हालत में गांव के किसी युवक ने इस तरह का कृत्य किया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
घटना के बाद सुराग तलाशने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद ली थी। घटनास्थल के पास से सूंघता हुआ कुत्ता गांव तक पहुंचा था और एक मकान के सामने रुकने के बाद लौट गया था। खोजी कुत्ते के रुकने वाली जगह के आसपास रहने वालों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक उनकी मोबाइल लोकेशन का भी पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें