फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 33 केंद्रों पर होगी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। किसानों को सहूलियत देने के लिए जिला प्रशासन ने खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। अब 33 केंद्रों पर धान खरीद की जाएगी। पहले 22 केंद्रों पर ही खरीद होनी थी। जिला प्रशासन ने एक नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

किसानों को उनके नजदीक धान बेचने की सुविधा देने के लिए प्रशासन ने खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई है। किसानों की उपज 1940 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी जाएगी। जिले को 29200 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। धान खरीद ई-पॉस मशीन से ही होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम मिश्रा ने बताया कि एक नवंबर से क्रय केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। किसानों को पंजीकरण भी कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के खरीद नहीं होगी। हालांकि पंजीकरण के बाद यदि टोकन नहीं भी होगा तो भी केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को वापस नहीं लौटाया जाएगा।
यहां खुलेंगे धान क्रय केंद्र
विपणन शाखा-9
उन्नाव मंडी प्रथम, उन्नाव मंडी द्वितीय, भगवंतनगर, नवाबगंज प्रथम, नवाबगंज द्वितीय, हरौनी, औरास, बांगरमऊ मंडी प्रथम व बांगरमऊ मंडी द्वितीय।
........
पीसीएफ-23
साधन सहकारी समिति बौनामऊ, सिकंदरपुर कर्ण, एफएसएस बिछिया (बिछिया मंडी), घूरखेत, कोटवर, महेशखेड़ा, घाटमपुर, नवीनगर खेरवा (फरहदपुर), मोहनीखेड़ा, धौराकुइयां, हैदराबाद, रसूलाबाद, आसीवन, क्रय विक्रय बांगरमऊ, माढ़ापुर, अटवाबैक, बबुरिहा, जसरामारुफपुर, अतहा, गोसाईंखेड़ा, बेहटा भवानी, चमियानी (तुसरौर) व हिलौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
भारतीय खाद्य निगम-1
सफीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें