फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में खड़ी बाइक से 95 हजार रुपये पार

विज्ञापन
बैग से नगदी भरा बैग चोरी होने के बाद पुलिस को तहरीर देकर जाता पीड़ित शिक्षक भीम सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। पुलिस के खौफ को दरकिनार कर चोरों ने थाने के अंदर खड़ी शिक्षक की बाइक से 95 हजार रुपये से भरा बैग पार कर दिया। पुलिस द्वारा पकड़कर लाए गए रिश्तेदारों से मिलने के लिए शिक्षक बैंक से रुपये निकालने के बाद बाइक से थाना पहुंचे थे। बाइक के हैंडल में बैग टांगकर वह अंदर चले गए। लौटकर आने पर बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी से बाइक की रेंज दूर होने पर आरोपी कैमरे में कैद नहीं हो सका।
विज्ञापन

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के लदाखेड़ा मजरे घूरेमऊ निवासी शिक्षक भीम सिंह बिहार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में सहायक शिक्षक हैं। गुरुवार को उन्होंने पाटन स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से 35 हजार रुपये निकाले और 60 हजार रुपये उन्होंने अपने साले अभय प्रताप से लिए। 95 हजार रुपये बैग में रखे और बाइक के हैंडल में बैग टांगकर पुलिस द्वारा पकड़कर थाने ले जाए गए रिश्तेदारों को देखने के लिए थाने पहुंच गए। थाना परिसर में बाइक खड़ी की और रुपयों से भरा बैग हैंडल में टंगा छोड़कर वह रिश्तेदारों से मिलने थाने के अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक के हैंडल में टंगा बैग गायब था।
जानकारी पर पुलिस भी हरकत में आई और थाना में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। कैमरों की जद में बाइक के न आने से चोरी करने वाले फुटेज में कैद नहीं हो सके। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित शिक्षक ने तहरीर देकर बैग में 95 हजार रुपये, 16 हजार रुपये की एनएससी, पासबुक व चेकबुक चोरी होने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें