फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को डेंगू, नौ बुखार के नौ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डेंगू जांच के लिए लखनऊ भेजे गए सैंपलों की आई रिपोर्ट में किशोर पॉजिटिव मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी ने टीम के साथ उसके घर पहुंचकर आसपास 50 घरों में रहने वाले लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में बुखार के नौ मरीज भर्ती हुए। अभी तक जिले में डेंगू के 43 रोगी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अचलगंज कस्बा निवासी रोहित (12) ने बुखार आने पर जिला अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए सैंपल दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पाल सैंपल भेजा था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में किशोर पॉजिटिव आया है। जिला मलेरिया अधिकारी रमेशचंद्र यादव के साथ स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आरपी मौर्य, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संतोष कुमार, किशोरीलाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उसके घर पहुंचे और घर के आसपास एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ फॉगिंग कराई। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 20 दिन बाद डेंगू का नया मामला सामने आया है। किशोर की हालत ठीक है।
इमरजेंसी वार्ड में बुखार पीड़ितों में देबीखेड़ा निवासी चंद्रशेखर (26), पुरवा के पासाखेड़ा की जान्ह्वी (5) पुत्री विक्रांत, सिविल लाइन के आशीष अवस्थी (28), अचलगंज सुपासी के रामबाबू (55), मर्दनपुर की बजराना (45) पत्नी रामकेशन, अचलगंज के नारेंद्र (25), सिकंदरपुर कर्ण विद्यावती (50), आसीवन के मेवालाल (55) व अजगैन के रहमतगंज के कार्तिक (1) पुत्र दिनेश को परिजनों ने भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें