फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य का शव घर छोड़ गए दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। घर से मेला देखने गए ग्राम पंचायत सदस्य का शव उसके दो दोस्त शुक्रवार रात घर लेकर पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोस्त मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर पाए। परिजनों ने दोनों दोस्तों से पूछताछ करने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी ग्राम पंचायत सदस्य 42 वर्षीय राजकुमार शुक्रवार शाम छह बजे घर से मेला देखने चमरौली के लिए निकला था। रात नौ बजे राजकुमार का शव लेकर उसके दो दोस्त घर पहुंचे। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। जीवित होने के अंदेशे पर जिला अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के चार बेटों में पंकज व विकास ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसओ गौरव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। गांव में चर्चा है कि सभी को एक साथ शराब पीते देखा गया था। पत्नी रजाना व बच्चों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें