सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव की महिला ने पति पर तीन तलाक देने व ससुरालियाें पर दहेज की मांग पूरी न होेने पर मारपीटकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति पर तीन तलाक व ससुराल के पांच अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है।
उनवा गांव निवासी शीबा खातून पुत्री कुर्बान अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव निवासी अतीक अली पुत्र हकीक के साथ 5 अप्रैल 2017 को हुआ था। विवाह के कुछ माह बाद से ही ससुरालीजन कम दहेज लाने व पिता से रुपये व चौपहिया वाहन लाकर देने का दबाव बना रहे थे। पिता ने थोडे़-थोड़े कर पांच लाख रुपये दिए पर वह चौपहिया वाहन नहीं दे पाए। 12 अक्तूबर को पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन बार तलाक देने की बात कही और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति अतीक अली, ससुर हकीक, सास मेसरी, देवर वसीक ,वहीद व ननद सूबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।