फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही पर घूस लेने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अपर जिला सत्र न्यायाधीश 11 पास्को न्यायालय में कोर्ट मोहर्रिर तैनात महिला सिपाही की मुश्किलें और बढ़ गई है। चार दिन पहले घूस लेते वायरल वीडियो के मामले में महिला सिपाही पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने महिला सिपाही को निलंबित कर सीओ पुरवा से जांच कराई थी।
विज्ञापन

पाक्सो कोर्ट में मौजूद मोहर्रिर महिला सिपाही राधा तिवारी का 7 अक्तूबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें गले में गमछा डालकर पहुंचे एक व्यक्ति से वह घूस लेते दिखाई दीं थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया था। एसपी अविनाश पांडेय ने सीओ सिटी कृपाशंकर से मामले की रिपोर्ट तलब की थी। सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने तत्काल महिला सिपाही को निलंबित कर सीओ पुरवा विक्रमाजीत सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने राधा तिवारी के खिलाफ सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें