फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटे हत्यारोपी का शव मिला

विज्ञापन
झाड़ी में बबलू का शव मिलने के बाद जांच करते चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। हत्या में जमानत पर छूटे युवक का शव लालपुर गांव के बाहर खंती में झाड़ी के बीच पड़ा मिला। शव 15 दिन पुराना होने से कंकाल का रूप ले चुका है। रस्सी का एक सिरा पेड़ की डाल और दूसरा गर्दन में बंधा मिला। चचेरे भाई ने पहचान कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालपुर निवासी बबलू राठौर (25) ने 6 जनवरी को पड़ोस की 40 वर्षीय दुलारी पत्नी बाबूलाल की सोते समय सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। न्यायालय से जमानत खारिज होने पर चचेरे भाई रजनीश ने उच्च न्यायालय में जमानत अर्जी डाली। 21 सितंबर को उसे जमानत पर जेल से छोड़ दिया गया। वह शाम को घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद घर से निकल गया। देर रात तक उसके न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह लोगों ने खंती की झाड़ी से बदबू आने पर पास जाकर देखा तो सड़ा-गला शव मिला। सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लापता बबलू का चचेरा भाई रजनीश भी मौके पर पहुंचा और उसके लोअर से शव की पहचान बबलू के रूप में की। शव के पास पानी की बोतल व चप्पल पड़ी मिली। दूसरी चप्पल 10 फिट दूर पड़ी मिली।
रजनीश ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम की मदद से जांच की। खोजी कुत्ता 50 मीटर दूरी तक गया और लौट आया। खोजी कुत्ते से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने डीनए नमूना के तौर पर एक दांत व बाल सुरक्षित किए हैं। मृतक के माता-पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। दो बहनों की शादी होने से चचरे भाई के साथ रहता था। 11 साल पहले पत्नी भी छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि उसने बबलू के लापता होने की तहरीर 30 सितंबर को पुलिस को दी थी। पुलिस ने ऐसी किसी तहरीर मिलने से इनकार किया है। मृतक के चचेरे भाई ने यह भी दावा किया कि बबलू के लापता होने पर खोजबीन के दौरान दूसरे दिन नवई गांव स्थित देशी शराब ठेका में लगे सीसीटीवी फुटेज में बबलू को कुछ लोगाें के साथ कार में शराब पीते हुए देखा। उसने पुलिस पर वीडियो डिलीट कराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस का दावा है कि अब तक ठेके के सीसीटीवी फुटेज चेक ही नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें