फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। छत पर सोए युवक का शव सोमवार सुबह घर के बाहर खड़ंजे पर खून से लथपथ मिला। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर सोते समय छत से गिरने की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। चर्चा है कि युवक नशे की हालत में बिजली के तारों में कटिया लगा रहा था। तभी छत से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

कुरसठ के मोहल्ला गोड़ियाना निवासी अनूप कुमार (25) पुत्र सत्ती प्रसाद मजदूरी कर गुजारा चलाता था। सोमवार सुबह उसका शव घर के बाहर खड़ंजे पर खून से लथपथ मिला। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटा नशे का लती था। रविवार रात छत पर सो रहा था। उन्होंने सोते समय नीचे गिरने की संभावना जता पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है। बेटे की मौत से मां राजेश्वरी व पिता का रोकर बुरा हाल है। पिता के अनुसार अनूप की शादी नवंबर माह में सफीपुर के मंगलबाजार में तय थी। घर में शादी की तैयारी के बीच अचानक अनूप की मौत से मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें