फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने का दरोगा बता जालसाज ने मांगे 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। खुद को थाने का दरोगा जालसाल ने बीघापुर ब्लॉक के कर्मचारी व प्रधान से 20 हजार रुपये की मांग की। पीड़ितों की शिकायत पर एसओ ने जालसाज की लोकेशन निकलवाई तो वह मथुरा की निकली। जिस सिम का प्रयोग किया गया वह मेघालय से जारी हुआ है। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बीघापुर ब्लॉक में तैनात एक कर्मी के पास शनिवार को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बीघापुर थाने का दरोगा बता 20 हजार की मांग की। कर्मी ने एसओ जेबी पांडेय को जानकारी दी। अभी एसओ जालसाज का पता लगाते कि क्षेत्र के एक प्रधान ने भी उन्हें दरोगा बता 20 हजार रुपये मांगे जाने की शिकायत की।
एसओ ने जालसाज का नंबर सर्विलांस पर लगवा लोकेशन निकलवाई तो वह मथुरा की निकली। एसओ ने बताया कि यदि कोई खुद को थाने का दरोगा बता फोन कर रुपये मांगे तो तत्काल संबंधित थाना पुलिस से संपर्क करें। जालसाज की बातों में कतई न आए। बताया कि जालसाज को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें