फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों में चोरी, ग्रामीणों ने पकड़े दो चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी/नवाबगंज। माखी थाना क्षेत्र के पावा चौकी से सौ मीटर की दूर चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में एक घर की कच्ची दीवार तोड़कर घुसे चोर नगदी जेवर समेत हजारों का सामान पार कर ले गए।
विज्ञापन

पावा गांव निवासी सुट्टी चार माह पूर्व परिवार के साथ मजदूरी करने चंडीगढ़ गया था। शुक्रवार रात एक बजे घर के पीछे सीढ़ी लगाकर पहले छत फिर जीने के रास्ते में लगी ईंटों को हटाकर घर में दाखिल हुए चोरों ने दो कमरों का तोड़कर पत्नी गुड्डी के डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। बाद में पड़ोस में रहने वाले भाई कल्लू के घर से आठ हजार की नगदी व बीस हजार के जेवर पार कर दिए। पड़ोसी दिनेश के घर से पांच हजार की नगदी व अंबरलाल के घर से 50 हजार की नगदी, पायल व मोबाइल ले गए। इसी बीच अंबरलाल की 12 वर्षीय बेटी सुषमा की नींद खुल गई। वह चोरों को देख शोर मचाने लगी। बगल में सो रहे पिता अंबरलाल ने शोर मचाते हुए चोराें को दौड़ा लिया। शोर सुन ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी का कुछ माल भी मिला है। पीटकर ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
वहीं सोहरामऊ के गोसाईखेड़ा गांव निवासी रानी पत्नी अमरबहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिजन सो गए। शनिवार सुबह उठने पर घर की दीवार का पीछे का हिस्सा गिरा पड़ा मिला। शक होने पर उसने घर के अंदर बने कमरे में जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त मिला। पीड़िता ने 35 हजार की नगदी व जेवर पार करने की बात कही है। बताया कि उसका बेटा नीरज नवाबगंज कस्बा में एक दुकान में काम करता है। दुकानदार से 35 हजार रुपये उधार लेकर आया था। एसओ अखिलेश पांडेय ने बताया कि दुकानदार ने पीड़िता के बेटे नीरज को रुपये देने की बात से इनकार किया है। जांच कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें