फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल किया, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। ममेरी बहन की मदद से युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान ममेरी बहन ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। तीन माह बाद गुरुवार को वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसकी ममेरी बहन व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी पर गलत काम करने का दबाव बनाने वाले युवती के पड़ोसी पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव निवासी पिंटू तीन माह पहले बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली ममेरी बहन (प्रेमिका) के घर गया था। पिंटू के कहने पर बहन अपने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बहाने से खेत ले गई। वहां पहले से मौजूद पिंटू ने किशोरी से दुष्कर्म किया। उसकी बहन ने पिंटू के मोबाइल से वीडियो बना लिया। आरोपी पिंटू ने किसी को कुछ भी बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। लोकलाज व धमकी के डर से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी पिंटू के मोबाइल से बना वीडियो ममेरी बहन के गांव के सोनू ने देख लिया और उसे अपने मोबाइल पर लेकर किशोरी पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगा।
किशोरी के मना करने पर उसने 15 सितंबर को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों तक वीडियो पहुंचा तो पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिंटू, उसकी ममेरी बहन व उसके गांव के सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि तीन माह पुराना दुष्कर्म का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें