उन्नाव। आईजी ने जिले में तैनात 18 निरीक्षकों (इंसपेक्टर) का दूसरे जिले में तबादला कर दिया है। इनमें 10 थाना प्रभारी शामिल हैं। सीतापुर समेत आसपास के जिलों में तैनात 18 निरीक्षकों को जिले में तैनाती दी है।
कोतवाल अरविंद सिंह को सीतापुर, एसओ माखी राजेश सिंह को सीतापुर, एसओ औरास अतुल तिवारी को सीतापुर, कोतवाल बांगरमऊ मुकुल प्रकाश वर्मा को सीतापुर, एसओ बारासगवर राकेश कुमार सिंह को सीतापुर, एसओ बिहार संतोष सिंह को रायबरेली भेजा गया है। एसओ बेहटामुजावर इंद्रपाल सिंह को रायबरेली, एसओ अचलगंज राघवन कुमार सिंह व कोतवाल हसनगंज अजयराज वर्मा को हरदोई, कोतवाल सफीपुर हरिकेश राय को खीरी, निरीक्षक उरेश सिंह, भावनाथ चौधरी, सुरेश कुमार को सीतापुर, निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र को लखनऊ ग्रामीण, अशोक कुमार पांडेय को हरदोई, श्याम कुमार पाल व सतीश कुमार गौतम को रायबरेली भेजा है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि दूसरे जिलों से निरीक्षकों को आमद करने के बाद कानून व्यवस्था को देखते हुए निरीक्षकों को रिलीव किया जाएगा।
इन जिलों से आएंगे यह निरीक्षक
सीतापुर से निरीक्षक धर्मराज उपाध्याय, जितेंद्र बहादुर यादव, ब्रजेश कुमार मिश्र, विंध्यविनय रावत, हरदोई से जगदीश यादव, ब्रजेंद्र नाथ शुक्ल, स्वेता द्विवेदी, राय सिंह यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, महेश चंद्र, मो. इरशाद त्यागी, रायबरेली से अमरनाथ यादव, खीरी से संतोष कुमार यादव, राजदेव, श्यामनारायण सिंह, चंद्रकांत सिंह, हरिओम श्रीवास्तव, देवीप्रसाद तिवारी