फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार 55 वर्षीय किसान को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के समय किसान बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहा था। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अजगैन थाना क्षेत्र के कसंडा गांव निवासी 55 वर्षीय किसान भोपाल सिंह साइकिल से इलाहाबाद बैंक शाखा से रुपये निकालने गए थे। घर लौटते समय बिचपरी अजगैन के पास कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने परिजनों को हादसे की जानकारी देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। पत्नी रमाकांती समेत अन्य परिजन शव देख बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें