फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बनाए पन्ना प्रमुख

विज्ञापन
मसवासी मंडल के बूथ अध्यक्ष मनोज रावत के घर भोजन करते जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व अन्य भाजपाई। संवा - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा ने पन्ना प्रमुख बनाए हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष के घर भोजन किया। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष के यहां चाय कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के साथ बदरका पहुंचकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वह बदरका सेक्टर पर बूथ संख्या 68 पर पन्ना प्रमुख बनाने के क्रम में शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद अवस्थी के आवास पर पहुंचे। वहां अचल कुमार और शिवकुमार को पन्ना प्रमुख बनाया। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को उनके कार्य बताए। कहा कि मतदाता सूची में दर्ज वोटरों के सुख-दुख की चिंता करना आपकी जिम्मेदारी है। आपके पन्ने पर निवास करने वाले सरकार की किसी भी योजना से वंचित न रहें। इसके बाद मसवासी मंडल के बूथ संख्या 292 पर पहुंचकर श्रीकांत रावत को पन्ना प्रमुख बनाया। बूथ अध्यक्ष मनोज रावत के घर भोजन किया।
उन्नाव नगर मंडल में राजकीय बालिका इंटर कालेज बूथ के अंतर्गत संतोष पाल, मनोज, अनिता, फूलमती को पन्ना प्रमुख बनाया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी की ओर से आयोजित चाय पर चर्चा में भी प्रभारी पहुंचे। उन्होंने महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत, जिला उपाध्यक्ष महेशचंद्र दीक्षित, आनंद अवस्थी, जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल, चंद्रकांता जोशी, मंडल अध्यक्ष विद्या भास्कर, सुशील तिवारी, समीर शुक्ला, अश्वनी त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें