फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे अफसर तो चला कार्रवाई का डंडा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट के बाहर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन को क्रेन से चौकी भिजवाती ट्रैफिक पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में सदर बाजार, कचहरी, कलक्ट्रेट सहित मुख्य मार्ग पर कई बार जाम लगा। कुछ अधिकारियों के वाहन जाम में फंसे तो यातायात पुलिस सक्रिय हुई। दुकानों के बाहर सड़क तक किया गया अतिक्रमण हटवाया। नो पार्किंग में वाहन सीज किए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 80 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

दिन में कई बार हुई हल्की बारिश के बीच बुधवार को शहर के मुख्य मार्गों पर कई बार जाम की स्थिति बनी। कचहरी व कलक्ट्रेट के पास अफसरों के वाहन फंसे तो यातायात पुलिस दौड़ पड़ी। यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने आईबीपी चौराहे से छोटे चौराहे तक फुटपाथ व सड़क पर अतिक्रमण किए दुकानदारों और ठेलिया वालों को चेतावनी देकर किनारे कराया। कचहरी पुल और कलक्ट्रेट के पास नो पार्किंग जोन में खड़े तीन वाहनों का चालान कर तीन हजार रुपये शमन शुल्क लगाया गया। बिना मास्क लगाए वाहन चलाने पर चालान कर तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 80 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों पर 20 हजार रुपये शमन शुल्क लगाया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें