फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंती में लटकी बस, दो घंटे जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र के गहरा के पास लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही बस आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में अनियंत्रित हो सड़क किनारे खंती की ओर लटक गई। बस में सवार 30 यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

यात्रियों का शोर सुन आसपास के लोगों ने सूझबूझ का परिचय देकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सड़क पर बस बेड़ा खड़ी होने से लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन में जाम लग गया। तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से बस को सीधा करा सड़क से हटवाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन शुरू हो सका। यात्री दूसरी बस से गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें